फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, नवंबर के पहले सप्ताह में जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। तहसील स्तरीय समिति ने भी अपनी सत्यापन रिपोर्ट सौंप दी है। जिसके बाद जिला स्तरीय समिति ने भी सत्यापन के बाद परिषद की वेबसाइट पर अपनी रिपोर्ट अपलोड कर दी है। नवंबर में परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद उन पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों के सत्यापन के लिए एसडीएम के नेतृत्व में तहसील स्तरीय टीमों का गठन किया गया था। एसडीएम के नेतृत्व में बनी इस टीम में डीएम द्वारा नामित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता, तहसीलदार के अलावा डीआईओएस द्वारा राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शामिल किया गया था। कमेटी को 15 अक्तूबर तक अपनी रिपोर्ट देनी थी। तहसील स्तरीय कमेटी ने अपनी जिलास्तर पर बनी कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय कमेटी ने भी सत्यापन के बाद अपनी रिपोर्ट को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। दो नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर डीएम द्वारा गठित समिति छात्र आवंटन सहित केंद्रों की सूची का सत्यापन कर अपलोड करेगी। छह नवंबर तक आपत्तियां मांगी जाएंगी और 11 नवंबर तक जिला स्तर पर आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद सूची को अपलोड किया जाएगा। 15 नवंबर तक परिषद की और से सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड के निर्देशों के क्रम में जारी हुई सारिणी के अनुसार सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें