गांव बांसखेड़ी में तेंदुआ पिंजरे के पास से गुजरते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में तेंदुआ लगातार पिंजरे की अनदेखी करके पास से गुजरता दिख रहा है, लेकिन उसने पिंजरे में बंधी बकरी पर हमला नहीं किया।
तहसील क्षेत्र के गांव बांसखेड़ी में शाने आलम का घर गांव के बाहरी छोर पर स्थित है। उनके घर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 15 दिन से उनके घर से पास से चार बार तेंदुआ गुजर चुका है। वह हर बार सीसीटीवी में कैद हो जाता है। मामले की जानकारी वन विभाग को दी तो विभाग ने उनके घर के पास पिंजरा लगा दिया। पिंजरे में बकरी भी बांधी गई, मगर तेंदुआ हाथ नहीं आया। सोमवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे तेंदुआ फिर से उनके घर के पास से गुजरा और सीसीटीवी में कैद हो गया। तेंदुआ लगातार पिंजरा के पास से गुजर जाता है। मंगलवार सुबह जब शाने आलम ने सीसीटीवी देखा तो तेंदुआ गुजरता हुआ दिखाई दिया। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव में पिंजरा लगा है। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले खेत न जाने की सलाह दी है।