अमरोहा। किसान का परिवार पत्नी और बच्चों के साथ तिगरी मेला देखने गया हुआ था। घर पर उसके पिता और भाई मौजूद थे। गांव के ही रहने वाले दबंगों ने घर के बाहर बनी सीढ़ियों को तोड़ दिया। विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में पांच नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के शाहिदपुर गांव में रहने वाले किसान लव कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 25 नवंबर को गंगा मेले गया था। घर पर उसके पिता बलजीत सिंह मौजूद थे। घर के सामने उन्होंने सीढ़ी का निर्माण कराया था। लेकिन गांव के ही रहने वाले हरिओम, उपेंद्र, मनोहर, अमित, रजनीकांत और दो अज्ञात लोगों ने सीढ़ियों को तोड़ दिया और विरोध करने पर बलजीत सिंह के साथ मारपीट की। घर में घुसकर सामान में तोड़फोड़ कर दी। बचाव में आए बेटे कौशल कुमार को भी पीटा। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में लव कुमार की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-