फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दुल्हन के मौसेरे भाई को पीटा, डीजे तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। थानाक्षेत्र के गांव करनपुर खादर बरात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस हो रहा था। तभी गांव के लोगों ने डीजे संचालक से पुरानी रंजिशन मानते हुए मारपीट शुरू कर दी। डीजे को तोड़फोड़ की गई। बचाव में आए दुल्हन के मौसेरे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इलाज के लिए रहरा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव में रहने वाली हरप्यारी पत्नी स्व. लाल सिंह की बेटी की बरात बृहस्पतिवार को आई थी। बरातियों के खाना खाने के बाद बरात चढ़त शुरू हो गई। डीजे बजना शुरू हो गया और बराती डांस करने लगे। बताते हैं कि डीजे संचालक से गांव के कुछ लोगों का पुराना विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दबंगों ने डीजे संचालक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। डीजे को पूरी तरह से तोड़फोड़ दिया। इस बीच दुल्हन का मौसेरा भाई जोगेंद्र बीच बचाव करने पहुंच गया। तभी सिर में लोहे की रॉड लगने से जोगिंदर लहूलुहान हो गया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें