फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से मंदिर जाने निकले ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से चाकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने को कह कर निकले 55 वर्षीय ठेकेदार का शव आम के बाग में लटका मिला। बागचाकेश्वर मंदिर के निकट है। घटना स्थल के निकट ही उनकी लॉक लगी कार मिली। काफी देर बाद घर नहीं पहुंचने पर बेटा तलाश करने निकला। राहगीरों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। सीएचसी लेकर पहुंची। चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अवंतिकानगर मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद पुत्र वंशी सिंह के बेटे आदित्य ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र प्रसाद मां बवीता के साथ रोजाना चाकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने जाते थे। राजेंद्र प्रसाद ठेकेदारी का काम करते थे। बुधवार की सुबह उन्होंने अकेले ही मंदिर जाने की बात कही। इसके बाद करीब आठ बजे अपनी ऑल्टो कार लेकर वह मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना की। यहां मिली एक महिला ने उनसे पूछा कि रोजाना पत्नी के साथ आते थे, आज अकेले क्यों आए हो। इस पर जवाब दिया कि जैसी भगवान की इच्छा। इसके बाद वह कार लेकर मंदिर परिसर से निकल गए। अहरौला तेजवन वाले रास्ते पर पहुंचे। उधर काफी देर बाद तक घर नहीं लौटे, जबकि घर वापस आने के लिए चंद मिनट का रास्ता है। बेटा आदित्य बाइक लेकर तलाश करने निकला। इधर राहगीरों ने उनका शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर तुरंत पुलिस पहुंची। बेटा भी पहुंच गया। शव को नीचे उतारा। पुलिस शव को सीएचसी लेकर आई। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि 55वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने भी लिख कर दिया है कि मानसिक रूप से परेशान चल रहे राजेंद्र ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें