फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजनौर रोड पर नाले के स्लैब पर मिला युवक का शव

Sun, 13 Apr 2025 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। टीपीनगर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूरी पर शुक्रवार को अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीपीनगर पुलिस चौकी से लगभग सौ मीटर दूरी पर एक दुकान के बाहर नाले के स्लैब पर एक युवक काफी देर से पड़ा रहा। उसके पास स्टील का गिलास भी रखा था। लोगों ने पहले उसे शराबी समझा मगर जब वह काफी देर तक नही उठा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी प्रभारी संदीप मलिक मौके पर पहुंचे और युवक को हिलाकर देखा तो युवक मृत था। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मौर्चरी पर रखवा दिया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि युवक बाजार में भिक्षा मांगता था। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास गया है, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें