फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी के ढाई माह बाद फंदे पर लटका मिला युवती का शव, मायकों वालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। शादी के ढाई माह बाद नवविवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम को भेजा। मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगपुरा निवासी किसान हरि सिंह ने अपनी बेटी 21 वर्षीय कमलेश की शादी 18 अप्रैल 2024 को थाना क्षेत्र के ही गांव खड़करानी निवासी किसान फूल सिंह के बेटे सोमवीर के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उपहार में मिले सामान से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि पिछले तीन दिन से विवाहिता के साथ मारपीट की जा रही थी। हरि सिंह का कहना है कि रविवार की सुबह को बेटी से बात करने के लिए उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। बाद में पड़ोसी को फोन करके इसकी जानकारी की। बेटी मौत की खबर लगते ही मायके वाले ससुराल पहुंच गए। वहां देखा तो वह कमरे में फंदे पर लटकी हुई थी। मायके वालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी जांच पड़ताल की है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मृतका के भाई जयपाल की तहरीर पर पति सोमवीर, सास विमला, देवर प्रमोद, ननद अनीता के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें