फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वर्षों से टूटी पड़ीं 21 सड़कों व नालाें की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के 15 गांव में 21 सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। 21 सड़कों के मरम्मत कार्य में करीब 1.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य 15 वें वित्त के तहत जारी हुई धनराशि से किया जाएगा। ये सड़कें कई वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई थी। जिससे लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक के 18 गांवों में ग्रामीण सड़कों व नाला निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण एवं नाला निर्माण कार्य कराने एवं पुराने नालों की मरम्मत कराने की मांग की जा रही थी। लगातार लोग इन कार्याें को कराने के लिए ब्लॉक प्रमुख से मांग कर रहे थे। अब इन मार्गों को बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य तीन महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।
-
बयान: ब्लॉक में जरूरत के हिसाब से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 15वें वित्त से यह कार्य कराने के लिए धनराशि जारी की गई है। रोहिताश कुमार, बीडीओ गंगेश्वरी
विज्ञापन

-
इन सड़कों और नालों का होगा निर्माण
गांव पौरारा में रामदास के मकान से तालाब की ओर जाने वाले मार्ग पर निर्माण कार्य, गांव भावली में ओमप्रकाश के मकान से नेतराम के मकान तक, गांव हयातपुर में छोटेलाल के मकान से पूरन सिंह के खेत तक, मकरंदपुर में जयपाल के मकान से पूरन सिंह के खेत तक नाला निर्माण, ग्राम सांथलपुर की बीच वाली मढैयों में नंदराम के मकान से आंबेडकर पार्क तक नाला निर्माण कार्य, गांव तिगरिया नादिर शाह में चौराहे से तालाब की ओर रास्ते पर निर्माण व नाला निर्माण कार्य, गांव सिकंदरपुर में रामफूल के मकान से रतन सिंह मकान तक व वीरपाल के मकान से विजयपाल के मकान तक नाला निर्माण कार्य, ग्राम ख्वाजेपुर में नरेश के मकान से यादराम के मकान तक नाला निर्माण कार्य, ग्राम ख्वाजेपुर में हरिचंद के मकान से होराम के मकान तक नाला निर्माण कार्य, ग्राम कसाईपुरा में हरीश के मकान से सौ मीटर नाला निर्माण कार्य, गांव रहरई में बस स्टैंड से वन की ओर नाला निर्माण कार्य, ग्राम गंगेश्वरी में संजीव मित्तल की दुकान से प्रवेश मित्तल की दुकान तक नाला निर्माण कार्य, ग्राम रहरा में पुलिया से करन सिंह के मकान तक व चामुंडा से चौराहे तक नाला निर्माण कार्य, ग्राम गांगटकोला में वीर सिंह के मकान से बगदनदी की ओर नाला निर्माण कार्य, ग्राम पथरा में नेमचंद के मकान से तालाब की ओर नाला निर्माण कार्य, ग्राम पथरा ताला से गांव की ओर नाला निर्माण कार्य, गांव फत्तेहपुर में अवशेष नाला निर्माण कार्य, ग्राम खेलिया खालसा में गांव से जूनियर हाईस्कूल तक सड़क निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत पथरा एतमाली में चीला से गंगा बांध तक रास्ते पर मिट्टी खड़ंजा निर्माण कार्य, ग्राम मकरंदपुर से सोहनपुर के मकान से प्रेमपाल के मकान की ओर सड़क व नाला निर्माण कार्य, गांव मरौरा में कुंवरपाल के मकान से तालाब की ओर नाला निर्माण कार्य एवं विकास खंड परिसर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें