फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रशासन ने 20 परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर की मंडिया में बाढ़ के पानी से निकालकर प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए 20 परिवारों को प्रशासन ने रविवार को खाद्य सामग्री एवं पशुओं के लिए भूसा उपलब्ध करवाया। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण सिरसा गुर्जर के मंडिया गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया था। गांव में 50 से अधिक परिवार हैं। इनमें कुछ परिवार के घरों में कई दिनों से पानी भरा हुआ था। जान माल का खतरा बना हुआ था। प्रशासन ने लोगों सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार की शाम को बचाव कार्य किया। बाढ़ से प्रभावित 20 परिवारों को गंगा तटबंध के किनारे सिरसा गुर्जर गांव स्थित विद्यालय में शिफ्ट कर दिया था। हालांकि रविवार दोपहर को शिविरार्थी परिवारों ने खाद्य सामग्री नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद शाम के समय तहसील के लेखपालों की टीम ने शिविर में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई। अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। पशुओं के लिए भूसा भी उपलब्ध कराया गया है। एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी ने बताया कि बाढ़ से पीड़ित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें