फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वाहन चोरी के दोषी को दो साल की सजा, पांच हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वाहन चोरी के दोषी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। फिलहाल, दोषी जमानत पर जेल से बाहर है।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थाने से जुड़ा है। 31 अगस्त 2018 को पुलिस बुध बाजार चौराहे पर गश्त कर रहे थी। सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंडी धनौरा थाना क्षेत्र निवासी इरशाद बताया। नंबर प्लेट चेक की गई तो अपाचे बाइक पर स्प्लेंडर के नंबर पड़े थे। जांच में सामने आया कि आरोपी इरशाद दिल्ली से चोरी की बाइक को नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था। आरोपी इरशाद से चोरी की दो बाइक बरामद हुई थी। पुलिस ने आरोपी को भेज दिया था। फिलहाल, वह जमानत पर था। मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट तृतीय ईश्वर सिंह की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव चौधरी पैरवी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने मुकदमे में सुनवाई की और साक्ष्यों व सबूतों के आधार पर इरशाद को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें