फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मारपीट आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी

Sat, 27 Sep 2025 11:06 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र साैंपा। कहा कि आरोपी दो भाई लगातार फैसले का दवाब बना रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला बाजार त्रिपोलिया के मोहम्मद शमी का आरोप है कि मोहल्ले के लिए कारोबारी के यहां नशीला तंबाकू उतरता है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का सांस लेना दुर्भर हो जाता है। इससे मोहल्ले में दमे के रोगियों की तादाद बढ़ रही है। जब दो अक्तूबर 2024 को तंबाकू दूसरे स्थान पर उतारने को कहा तो वह नाराज हो गए। उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उसने थाने पर कार्रवाई को तहरीर दी मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि आरोपी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसने इस मामले में डीआईजी को शिकायत पत्र दिया। जिस पर उन्होंने जांच का आदेश दिया। मगर छह माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। मांग है कि जल्द ही मारपीट के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें