प्रसिद्ध तिगरी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक पूरी हो जानी चाहिए। जिससे समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा किया जा सके।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि सभी विभाग टाइमलाइन का पालन करें। कार्यों को लेकर जो भी टेंडर प्रक्रिया है वह 15 अक्तूबर तक पूरी हो जानी चाहिए। जिससे 30 अक्तूबर तक तक सभी व्यवस्थाएं पूरी हो सकें। कहा, मेला में नेटवर्क की बड़ी समस्या रहती है। इसके चलते मोबाइल से बात नहीं हो पाती है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी न्यायिक वाई-फाई की व्यवस्था भी करें। कहा, अगली बैठक तिगरी में होगी, इसके लिए सभी अधिकारी अपनी तैयारी कर लें।
मेले में चौड़ी रोड व प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रहे। शौचालयाें का भी उचित प्रबंध होना चाहिए। घाटों की संख्या भी ठीक हो। जोकि साफ सुथरे होने चाहिएं। बैठक में सीडीओ, एडीएम एफआर, एडीएम न्यायिक व परियोजना निदेशक समेत संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे।