फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बारिश से 24 घंटे में 10 डिग्री लुढ़का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा रखी है। झमाझम बारिश के कारण गेहूं की गहाई पूरी नहीं हो सकी। जबकि गेहूं कटने के बाद गन्ने की बुवाई नहीं हो सकी है। तेज हवाओं के कारण आम कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। उन्हें नुकसान का डर सता रहा है। लगातार बूंदाबांदी और आसमान में बादल छाए रहने से सब्जी की फसल गलने की संभावना बनी हुई है। वहीं मौसम बदलने के कारण 24 घंटे में 10 डिग्री तापमान लुढ़क गया है। रविवार की रात से सोमवार की दोपहर तक जनपद में 12 एमएम बारिश हुई है। तेज हवाओं और बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

रविवार की शाम से अचानक मौसम में बदलाव होने के बाद रात में झमाझम बारिश हुई। बेमौसम इस बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के कई जगह गेहूं की फसल गहाई के लिए पड़ी है। बारिश में भीगने से गहाई प्रभावित हो गई। जबकि गेेेेहूं की कटाई के बाद किसानों ने गन्ने की बुवाई केे लिए पलेवा किया था। लेकिन बारिश ने फिर से खेत की नमी को बढ़ा दिया। जिस कारण गन्ने की बुवाई भी प्रभावित हो गई है। इतना ही नहीं जनपद में करीब 5200 हेक्टेयर जमीन में सब्जी की खेती है। इस बारिश से सब्जी की फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। सोमवार को भी दिनभर आसमान में तेज हवा संग बादल उमड़ते रहे। जिस कारण गर्मी से आमजन को राहत मिली। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार तक मौसम ऐसे ही खराब रहने का पूर्वानुमान है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस बारिश से अधिकांश फसलों को फायदा होगा। केवल सब्जी की फसलों में पानी भरने के कारण नुकसान हो सकता है। रविवार की रात से सोमवार की दोपहर तक करीब 12 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री था। उधर बारिश के चलते नगर के मोहल्ला मोती नगर, गुलड़िया, बटवाल, कोट, मुल्लाना समेत रजबपुर, दौलतपुर बिजली घर से जुड़े गांवों में कई घंटे तक बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें