फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हवा और बारिश से पांच डिग्री गिरा तापमान, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लंबे इंतजार के बाद बुधवार रात मौसम ने करवट बदल ली। हवा चलने के साथ बिजली खूब कड़की। उसके बाद आधी रात को बारिश शुरू हो गई। रात भर ठंडी हवा चलने के साथ बूंदा-बांदी भी हुई। बृहस्पतिवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। इससे तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 43 से 38 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

हर बार जून माह में गर्मी लगातार रिकॉर्ड बना रही है। तापमान कई सालों बाद 47 डिग्री तक पहुंचा। लोगों को सूर्य की तपिश के साथ लू और भारी उमस से जूझना पड़ रहा है। सुबह हो या दोपहर या फिर रात गर्मी से लोग बेचैन हो रहे हैं। लोग लगातार बारिश के लिए दुआ कर रहे हैं। जिसका असर बुधवार रात नजर आया। रात 11 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में बिजली कड़कने लगी और काले बादल छा गए। इसके साथ ही हवा भी चलने लगी। उसके बाद मध्य रात्रि 12 बजे से बारिश शुरू हो गई। हालांकि, बारिश उतनी तेज तो नहीं हुई, लेकिन कई घंटे तक बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
बृहस्पतिवार को सुबह के समय आसमान में काले बादल छाए रहे और हवा भी चली। कुछ समय के लिए बूंदाबांदी भी हुई। मौसम बदलने से जहां किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 से गिरकर 38 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, दोपहर में धूप के साथ उमस महसूस तो हुई, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम रही। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि बरसात की संभावना बनी हुई है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



हवा के साथ गुल हुई कई मोहल्लों की बिजली

अमरोहा। बारिश और हवा से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन इसके साथ कई मोहल्लों की बिजली भी गुल हो गई। रात में लोगों को कई घंटे बिजली कटौती से जूझना पड़ा। कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े सरकारी आवासीय कॉलोनी, आशियाना कॉलोनी, सिटी होम, सुबोध नगर, पुष्कर नगर, अमरोहा ग्रीन्स, डॉक्टर्स कॉलोनी आदि की बिजली गुल हो गई। 11 बजे बिजली गुल हुई और 3 तीन बजे सुचारू हो सकी। गनीमत रही कि रात में बारिश के साथ हवा चलती रही। जिससे लोगों को राहत मिली। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें