फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: बैंक अधिकारी बता एसी ले भागा ठग

Mon, 13 Feb 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी व निवर्तमान सभासद सावन भटनागर के साथ बैंक अधिकारी बनकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक ठग ने बैंक के लिए एयरकंडीशन मंगा लिया और रुपये दिए बगैर एसी लेकर भाग गया। व्यापारी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार में सावन भटनागर का इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम है। शनिवार की दोपहर बाद उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को नगर के रामलीला मैदान के निकट खुलने जा रही एक निजी बैंक की शाखा का प्रबंधक बताते हुए एक एयरकंडीशन भेजने के लिए कहा।
सावन भटनागर ने अपने रिक्शा चालक से एयरकंडीशन गणेश आश्रम के पास भेज दिया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने रिक्शा चालक से एयरकंडीशन को गोलघर के पास लेकर चलने को कहा। वहां एसी उतार कर ठग ने रिक्शा चालक को बैंक से ही रुपये दिलाने की बात कहकर बैंक भेज दिया।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक ठग के वहां नहीं आने पर रिक्शा चालक ने इसकी जानकारी सावन भटनागर को दी। उन्होंने गोलघर जाकर एसी मंगाने वाले की जानकारी की। वहां किसी के नहीं मिलने पर बैंक जाकर जानकारी की। वहां मौजूद लोगों ने किसी प्रकार का एयरकंडीशन मंगाने से इंकार कर दिया। सावन भटनागर को अपने साथ ठगी का अहसास हो गया।
व्यापारी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। सावन भटनागर ने बताया कि इसी तरह की ठगी की वारदात अमरोहा व जनपद बिजनौर के नूरपुर के इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों के साथ हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें