फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रामगंगा नदी में नहाते समय डूबा किशोर, दो किलोमीटर दूर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में राम गंगा नदी में नहाते समय एक किशोर डूब गया। शनिवार शाम उसका शव दो किलोमीटर दूर मिला।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के उड़पुरा निवासी मोहम्मद कादिर (17) शुक्रवार शाम करीब सात बजे दोस्त के साथ जामा मस्जिद पुल की ओर घूमने गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कादिर और उसका दोस्त रामगंगा नदी में नहाने के लिए उतर गए। दोनों दोस्त नदी के तेज बहाव में बहने लगे। कादिर का दोस्त किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन कादिर तेज बहाव के साथ बहता चला गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कादिर की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। शनिवार सुबह पुलिस ने दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों को शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे कादिर का शव कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा रेलवे पुल के पास मिला। कादिर के पिता मोहम्मद ताहिर की कोरोना काल में मृत्यु हो गई थी। उसके परिवार में मां शहनाज और बहन अल्दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें