फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: वैन की टक्कर से किशोर की मौत, माता-पिता का एकलौता था अंश, घर में मचा कोहराम

Wed, 12 Oct 2022 05:51 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
अंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहात थाना क्षेत्र में मऊ मय चक ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद आरोपी चालक वैन छोड़कर भाग निकला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


ये हादसा कैलसा बाईपास से 200 मीटर आगे रिंग रोड पर हुआ। क्षेत्र के गांव मऊ मय चक में किसान राजीव चौधरी का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी सिमता देवी के अलावा दो बेटी कशिश, दिव्यांशी और एक बेटा अंश है। सिमता देवी ग्राम प्रधान हैं। उनका 14 वर्षीय छोटा बेटा अंश कैलसा रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। बुधवार की सुबह अंश अपने चाचा नमन के साथ पेपर देने गया था। करीब 11 बजे दोनों बाइक से वापस जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कैलसा बाईपास से 200 मीटर आगे रिंग रोड पर पहुंची, तभी नमन ने लघुशंका के लिए बाइक रोक ली और वह सड़क किनारे जंगल में चले गए।

इस दौरान अंश बाइक के पास खड़ा था। तभी सामने से आई तेज रफ्तार वैन के चालक ने अंश को टक्कर मार दी। हादसे में अंश बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वैन को छोड़कर भाग निकला। पीछे से आ रहे अन्य छात्रों ने अंश को लहूलुहान हालत में देख कर उसके परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में अंश को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता राजीव चौधरी की तहरीर पर वैन के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा अंश
सड़क हादसे के बाद ग्राम प्रधान का इकलौता बेटा अंश सड़क पर घायल अवस्था में तड़पता रहा। इस दौरान उसके चाचा नमन बदहवास हो गए थे। राहगीरों ने भी घायल अंश को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराने की जहमत नहीं उठाई। इस दौरान स्कूल के अन्य छात्रों ने जानकारी दी तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने अंश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

समय से मिल जाता उपचार तो बच सकती थी जान
घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा अंश तड़पता रहा था। उसके बदहवास चाचा नमन भी कुछ नहीं कर पाए। वह तो पूरी तहर टूट ही गए थे। पिता राजीव चौधरी के मुताबिक, अगर बेटे अंश को समय से उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने बताया कि हादसा करीब 11:30 बजे हुआ था। जबकि छात्रों से मिली सूचना के बाद वह करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे थे। ये आधा घंटा अंश की मौत का कारण बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें