फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंची अलीगढ़, आज डीएनएस डिडौली से मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सेमीफाइनल में गाजियाबाद की टीम को 57 रनों से हराकर अलीगढ़ की टीम फाइनल में पहुंच गई है। आज अलीगढ़ का मुकाबला डीएनएस डिडौली की टीम से होगा।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित मास्टर भूरे खां एवं आरिफ फारुख मेमोरियल सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल का मुकाबला थ्रीएस क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद और पावना क्रिकेट एकेडमी अलीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें थ्रीएस एकेडमी गाजियाबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अलीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 140 रन बनाए। अलीगढ़ की ओर से यश गर्ग ने 31 और गौरव ने 28 रनों का योगदान दिया। गाजियाबाद की ओर से निशांत ने तीन और सूर्यकांत ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी थ्रीएस एकेडमी गाजियाबाद की टीम 26 ओवरों में 84 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें निशांत ने 15 और सूर्यकांत ने नाबाद 12 रनों की पारी खेली। अलीगढ़ की तरफ से विवेक ने तीन और आदिल अल्वी ने चार विकेट लिए। अलीगढ़ ने यह मैच 57 रनों से जीत लिया। अलीगढ़ के आदिल अल्वी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच बादशाहा क्लब डीएनएस और पावना क्रिकेट एकेडमी अलीगढ़ की टीमों के बीच रविवार को खेला जाएगा। इस दौरान परवेज पाशा, रिजवान पाशा, इमरान पाशा, जाहिद, नजम, तारीक, चमन सिंह, नदीम, मुकर्रम पाशा, मनोज गिल और जुबैर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें