फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना घटतौली मिलने पर डीएम ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिलाधिकारी ने गन्ना घटतौली को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। निर्देशित किया है कि घटतौली मिलने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्र की अध्यक्षता में पेराई सत्र 2019- 20 व 21 के गन्ना मूल्य भुगतान व समिति अंशदान की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित चीनी मिलों को तत्काल नियमानुसार भुगतान करने के निर्देश दिए। घटतौली पाए जाने संबंधित चीनी मिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी, समस्त चीनी मिल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें