फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। अनभय, वैभव सक्सेना, पुशली, अनवी सिंह, अंसुथा एम भट्ट ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

हाईवे किनारे स्थित स्कूल में मंगलवार को ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न जिलों से आए 150 से अधिक छात्र–छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियाें ने प्रतिद्वंद्वी को पराजित करने के लिए जमकर पसीना बहाया। अनभय, वैभव सक्सेना, पुशली, अनवी सिंह, अंसुथा एम भट्ट ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। काक्षी, नितिन, अवनी, अंजली नेगी ने सिल्वर मेडल जीता। सोनाली ने कांस्य मेडल जीता। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य पिंकी ओझा व ज्योति आर्य ने मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। नीरज कुमार व नरेश शर्मा ने दीप जलाया। मंच का संचालन कुमारी अर्निका ने और कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया। इस मौके पर दीपक पवार, विशाल सैनी, रूबी रस्तोगी, ममता उपाध्याय, कुमारी नीरज, मनोज शर्मा, अजय पाल सिंह, कौशल्या बमोला, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें