अमरोहा। विवाहिता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर सुसरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बिजरा की राजकुमारी परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंची और डीएम बीके त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि उसकी शादी 15 जून 2020 को तारापुर गांव के एक युवक से हुई थी। उसके सुसराल वाले दहेज में कार, दो लाख रूपये नगद की मांग करते हैं। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे आए दिन मारते पीटते हैं। उसके सुसरालियों ने 5 जनवरी 2021 को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे घर में रहने नहीं दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।