फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: जिला अस्पताल में ट्रॉली के पहिये के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत, एक घायल

Mon, 13 Feb 2023 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में ट्रॉली के पहिये के नीचे दबने से सुपरवाइजर पंकज (24) पुत्र व्रतपाल निवासी गांव हीमबाड़ा थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जिला अस्पताल में कोविड वार्ड का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में पंकज करीब 6 माह से अस्पताल में रहकर कंस्ट्रक्शन साइट में सुपरवाइजर का काम कर रहा था। उसके साथ ही जनपद गाजियाबाद के पिलखुआ थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी सुनील भी सुपरवाइजर है।
विज्ञापन

रविवार की तड़के कंस्ट्रक्शन साइट के नजदीक पड़ी चारपाई पर पंकज और सुनील सो रहे थे। अंधेरा होने की वजह से कुछ ज्यादा साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इस दौरान सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंची और बैक करते समय ट्रैक्टर उछलकर अनियंत्रित हो गया। ट्रॉली के पहिये के नीचे दबकर पंकज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील घायल हो गया।
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंच गए। परिजन ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें