फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झुलसाने लगीं सूरज की किरणें, पारा 38 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में धीरे-धीरे गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक सप्ताह से लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। जिले में शक्रवार को अप्रैल माह का सबसे गर्म दिन रहा। सूरज की तपिश लोगों को झुलसाने लगी है। तीखी धूप में लोग छांव की तलाश करते दिखे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाओं के थपेड़े परेशान करने लगे हैं
विज्ञापन

हवाओं के रुख के साथ मौसम के तेवर बदल गए हैं। सूरज की तपिश शरीर झुलसने लगी है। दोपहर में सड़कों में वीरानी छा गई। जरूरी काम से जाने वाले लोग भी बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। शाम को लोग बाजार में दिखाई दिए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में लोग गर्मी से बेहाल हैं। खेती किसानी का काम तो लोग सुबह, शाम कर रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम पारा 38 डिग्री ही रहा, लेकिन न्यूनतम पारा 22 पर पहुंच गया। जबकि पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद ठंड महसूस होने लगी थी। तापमान लुढ़क कर 22 डिग्री रह गया था। लेकिन अचानक सोलह डिग्री तापमान बढ़ने से सूरज की तपिश तेज हो गई है। सूरज की तपिश से घरों की दीवारें और छतें गरम हो जा रही हैं। लोग घर में लगे पंखा, कूलर का इस्तेमाल करने लगे हैं। जिस कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। इस समय गेहूं की कटाई चल रही है। गर्मी में किसान खेतीबाड़ी का काम नहीं कर पा रहे हैं। सूरज की तपिश में घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। गर्मी में मवेशी पालकों की परेशानी और बढ़ गई है। मवेशियों के लिए समय से चारा पानी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें