फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानून किसानों के हित में नहीं, सत्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जनचौपाल के माध्यम से गांव-गांव कार्यक्रम करके कृषि कानूनों को विरोध किया। जिला अध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार सिर्फ अंबानी, अडानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए इस काले कानून को लेकर आई है। इससे किसानों को फायदा नहीं होगा। केंद्र सरकार कहती है कि हम किसानों की आय दोगुना करने के लिए यह कानून लाए हैं लेकिन यह कानून किसानों के हित में नहीं है। जब किसान नहीं चाहते तो जबरदस्ती किसानों पर बिल क्यों लादा जा रहा है। करना है तो एमएसपी न्यूनतम मूल्य समर्थन का बिल पास करे जो भंडारण की सीमा थीं उसे ही लागू करें जिससे जमा खोरी न बढे़। गरीब, कमजोर, मजदूरों, को ऊंचे दामों पर अनाज न खरीदना पड़े। इस दौरान मोहम्मद नाजिम, आदेश कुमार, जाकिर हुसैन, हाजी मुन्ना, मेहंदी हसन, रिहास अहमद, सैय्यद पहलवान, हसन, शाहिद, रिजवान हाजी, हाजी नाजिम, आजम खां, अंसार, हाजी जुम्मा, जाकिर, अफजाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें