फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अक्तूबर के आखिर से शुरू होगा चीनी मिलों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

गन्ने की पेराई के लिए चीनी मिलों की तैयारी अंतिम चरण में है। चीनी मिलों में मरम्मत का काम करीब पूरा हो चुका है। अक्तूबर के आखिर से इनका संचालन भी शुरू हो जाएगा। सबसे पहले धनौरा की मिल पेराई शुरू करेगी। गन्ना विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने भी वर्चुअल बैठक में चीनी मिलों का समय से संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए थे।
जिले में 1.7 लाख किसान गन्ने की खेती करते हैं, यहां करीब 100940 हेक्टेयर जमीन में गन्ने की पैदावार होती है। जिले की तीन व गैर जनपदों की आठ चीनी मिलें जिले के किसानों से गन्ने की खरीद करती हैं। गन्ना विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने भी चीनी मिलों के संचालन और पेराई को लेकर चल रही तैयारियों के संंबंध में जरूरी निर्देश दिए थे। वहीं, डीएम निधि गुप्ता वत्स ने भी समयबद्ध पेराई शुरू करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

पेराई को लेकर चीनी मिलों ने तैयारियों को तेज कर दिया है। गन्ना विभाग के अनुसार धनौरा का 97 प्रतिशत, चंदनपुर का 90 प्रतिशत, गजरौला-हसनपुर का 87 प्रतिशत मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। डीसीओ मनोज कुमार ने बताया कि अक्तूबर माह के आखिर से ही चीनी मिलों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। धनौरा शुगर 27 अक्तूबर, चंदनपुर शुगर मिल चार नवंबर और हसनपुर-गजरौला शुगर मिल छह नवंबर से गन्ने की पेराई शुरू कर देगी।
विज्ञापन

मिल चलने से चार दिन पहले जारी होगा इंडेंट
डीसीओ मनोज कुमार ने बताया कि मिलों के संचालन से चार दिन पहले इंडेंट जारी कर किसानों को पर्चियां भेज दी जाएंगी। बताया कि पहले की तरह ईआरपी तकनीक से संदेश के रूप में गन्ना किसानों को पर्चियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें