फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थी पढ़ेंगे यातायात नियमाें का पाठ

Thu, 02 May 2024 03:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को इसे लागू कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 405 माध्यमिक स्कूल हैं। इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अब यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ स्कूली बच्चों को सड़कों पर चलने के नियमों के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत सभी स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी स्कूलों में क्लब का गठन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद यातायात विभाग के सहयोग से स्कूलों में जागरूकता गोष्ठी, सेमीनार आयोजित कराए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में अभिभावक एवं शिक्षकों को भी शिरकत करनी होगी। गोष्ठी एवं सेमीनार में यातायात विभाग से आए कर्मचारी सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित नियमों की जानकारी देंगे।
गोष्ठियों में 18 साल से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। साथ ही एनसीसी एवं स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया जाएगा। स्कूलों में यातायात से संबंधी प्रश्नोत्तरी, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आदि के कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाएंगे। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूलों में जहां रोड सेफ्टी क्लब का गठन नहीं हुआ हैं, वहां गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें