फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मॉडल पेपर के जरिए परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में दो माह से भी कम का समय बचा है। परीक्षार्थियों की मदद के लिए बोर्ड ने सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी किए हैं। जिनकी सहायता से परीक्षा के पैटर्न को समझते हुए विद्यार्थी अपनी तैयारी कर सकेंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में पेपर खंड अ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्नों का होगा। इसमें बीस सवाल होंगे। इसके लिए छात्रों को ओएमआर शीट भी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी तैयारियों में जुटे हैं। बोर्ड ने भी बच्चों की मदद के लिए माॅडल पेपर जारी किए हैं। मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए गए है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी बाेर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इनको डाउनलोड कर परीक्षा के पैटर्न को समझ सकते हैं। यूपी बोर्ड की तरफ से जारी मॉडल पेपर के अनुसार हाईस्कूल में पेपर खंड अ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्नों का होगा। इसमें 20 सवाल होंगे। इसके लिए छात्रों को ओएमआर शीट भी दी जाएगी। ओएमआर शीट वाले सवालों का जवाब ध्यान से देना होगा। बहुविकल्पीय वाले सवालों में हर प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। ऐसे में खंड अ कुल 20 अंकों का होगा, जबकि खंड ब वर्णनात्मक होगा जोकि 50 अंकों का होगा।
राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने कहा कि मॉडल पेपर बच्चों के लिए काफी मददगार साबित होगा। पेपर का पैटर्न को समझकर बच्चे परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने सभी शिक्षकों से बच्चों को ऑनलाइन पेपरों को डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें