फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कला उत्सव में विद्याथियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कला उत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत बालक व बालिका वर्ग में 12 विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कला उत्सव के आयोजन में बालक बालिकाओं ने अपने-अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने दीप प्रज्जवलन के साथ की। कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, संगीत वादन, संगीत वादन स्वर वाद्य, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, स्टोरी टेलिंग, नौटंकी, दृश्य कला द्वि-आयामी, दृश्य कला त्रिआयामी, स्थानीय खिलौने एवं खेल, मूर्ति कला, नाटक एकल आदि विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी।
विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। अपने संबोधन में डीआईओएस ने कहा कि कला उत्सव का उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना कर उसे पोषित कर शिक्षा में कला को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम संयोजिका कॉलेज के प्रधानाचार्या स्नेहलता ने सभी का आभार जताया। निर्णायक मंडल में पूनम रानी वर्मा, आयुषी, आलोक पाठक, ममता दलेला, कीर्ति, पूनम रानी, आलोक यादव, अखिलेश चौधरी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा रानी ने किया। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक मदनपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 107 बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें