अमरोहा। मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अमरोहा की छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। वहीं बैडमिंटन बालिका वर्ग 19 वर्ष, बालक वर्ग में 14 व 19 वर्ष ने भाग लिया। विशेषकर बालिका वर्ग ने शानदार प्रदर्शन किया।
रामपुर में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग 19 वर्ष में पलक त्रिवेदी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। विद्यालय पहुंचने पर कृष्णा बाल मंदिर इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार दुबे ने पलक त्रिवेदी को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के अन्य बच्चों को उससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गीता कौशिक, शरत मिश्रा, प्रदीप भटनागर, संजीव त्यागी, किरन ठाकुर, विदुषी त्रिवेदी, महक फातमा, मनोज चौहान, राजीव भटनागर, आफाक अहमद, रति अग्रवाल, कमल सिंह, मीनाक्षी कौशिक, मंजू देवी आदि अध्यापक मौजूद रहे।