हसनपुर (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव मंगरौली निवासी दानिश (18) पुत्र यूनुस रविवार की रात घर पर सबमर्सिबल चलाते समय करंट लगने से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
हसनपुर के गांव मंगरौली निवासी यूनुस का बेटा दानिश कक्षा बारह का छात्र था। रविवार की रात करीब नौ बजे वह घर में सबमर्सिबल चलाने के लिए स्टार्टर का बटन दबाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान अचानक उसे करंट लग गया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है।