फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: तांगे की टक्कर से नवीं के छात्र की मौत, बहन गंभीर रूप से जख्मी, पुलिस कर रही जांच

Thu, 28 Dec 2023 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

परिजनों ने बताया कि अर्श अपनी बहन समा के साथ आधार कार्ड में संशोधन कराने चांदनगर जा रहा था। उनकी बाइक तांगे से टकरा गया। इसमें दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान अर्श ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
अमरोहा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजबपुर में तांगे की टक्कर से पीरगढ़ के रहने वाले कक्षा नौ के छात्र अर्श (15) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार करदिया। बुधवार को परिजनों ने शव को सुपूर्द-ए-खाक कर दिया है। छात्र अर्श गांव में रहने वाले निसार के बेटे थे।

 

निसार के परिवार में पत्नी जास्मीन और दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा अनस केरल में सैलून का काम करता है। जबकि छोटा बेटा अर्थ एक निजी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की शाम अर्श अपनी बहन समा के साथ आधार कार्ड में संशोधन कराने चांदनगर गांव जा रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन

 

तभी उनकी बाइक की टक्कर घोड़ा तांगे से हो गई। हादसे में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अर्श को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बहन समा का इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। बुधवार को परिजनों ने शव को सुपूर्द-ए-खाक कर दिया है।

सांड़ से टकराई बाइक, युवक घायल

रहरा क्षेत्र के लिंक मार्ग पर खड़े सांड़ से बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निरयावली खादर निवासी सुरेंद्र हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में अपनी रिश्तेदारी में आया था।

विज्ञापन


मंगलवार को वह बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। बुरावली से फरौटा को जाने वाले मार्ग पर सांड़ आने से बाइक टकराई गई। जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें