फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध प्लाटिंग को लेकर सख्ती, चार करोड़ का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में अवैध प्लाॅटिंग को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। बृहस्पतिवार को करीब 25 बीघा जमीन पर हो रही प्लाॅटिंग को प्रशासन द्वारा ध्वस्त कराने के बाद अब अवैध प्लाॅटिंग कर रहे कारोबारियों को चार करोड़ की राजस्व हानि का नोटिस थमा दिया। साथ ही समस्त औपचारिकताओं के साथ कॉलोनी का मानचित्र पास कराने के निर्देश दिए गए हैं। सात दिन का समय देते हुए मानचित्र पास नहीं कराने पर राजस्व वसूली कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र में अवैध प्लाॅटिंग का धड़ल्ले से चल रहा है। बिना ले आउट पास कराए प्लॉट बेचे जा रहे हैं। साथ ही कॉलोनियों में कॉलोनाइजर द्वारा जरूरी सुविधाएं भी नहीं दी जा रहीं हैं। बिना लेआउट पास कराए काटी जा रही इन अवैध कॉलोनी से सरकार को भी भारी राजस्व की हानि हो रही है। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम ने रौनक वाटिका के पीछे हो रही अवैध प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। इसके अलावा अहरोई रोड पर भी अवैध प्लाॅटिंग पर कार्रवाई की थी।
अब रौनक वाटिका के पीछे हो रही अवैध प्लाॅटिंग से विनियमित प्राधिकारी द्वारा सेल्टर फीस एवं लेबर सेस के रूप में सरकार को चार करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। मामले में विनियमित प्राधिकारी एसडीएम सदर सुधीर कुमार ने हाजी नासिर फारुखी एवं इमरान पाशा को नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर समस्त औपचारिकताएं पूरी करते हुए मानचित्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए हैं। मानचित्र स्वीकृत नहीं कराने की दशा में सरकार को हुई राजस्व क्षति की वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि विनियमित क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा। बिना ले आउट पास एवं कॉलोनी में जरूरी सुविधाएं नहीं देने वाली कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें