आवारा कुत्ते ने तीन मासूम बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सोंहत गढ़ी की है। बुधवार की देरशाम को गांव निवासी पांच वर्षीय अनिकेत पुत्र बब्बू, पांच वर्षीय भूमिका पुत्री हरवीर व चार वर्षीय दीपेश पुत्र सत्येंद्र सिंह घर से दुुकान पर जा रहे थे। रास्ते में आवारा कुत्ते ने तीनों बच्चों पर हमला कर दिया। जिससे बच्चे घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने डंडे से कुत्ते को भगाया। घायल बच्चों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।