सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि भौंपुरतैया गांव में बृजेश और छुट्टन के परिवार रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात 7:45 बजे दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे चलने लगे। पथराव शुरू हो गया। घटना के समय लोग घरों में दुबक गए। सूचना पर दरोगा अजेंद्र तोमर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया लेकिन, नहीं माने। जिसके बाद अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया।
पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकार कर बवालियों को खदेड़ा। सीओ के मुताबिक घटना में दोनों पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा किया गया है। जिसमें एक पक्ष के बृजेश, साहब सिंह, छोटे, रमेश, नेपाल, अंकित और दूसरे पक्ष के छुट्टन, बबलू, राम सिंह, प्रमोद, शिवम, चंद्रावती के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, माहौल खराब करने और अपराधी कानून संशोधन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।