फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सरकारी स्कूल में हुई चोरी का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पिपलौती खुर्द में हुई चोरी का पुलिस ने सामान बरामद कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द में स्थित प्राथमिक विद्यालय में 22 जनवरी की रात चोरों ने ताले तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हे, एलइडी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया था। घटना के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ गंगेश्वरी के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने शिक्षकों के साथ कोतवाली पहुंचकर चोरी के खुलासे की मांग की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू करते हुए चोरी का सामान बरामद कर लिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि चोरी हुआ सामान बरामद किया गया है। सामान के साथ अलीहसन निवासी सरायतरीन नबावखेल संभल और फुरकान निवासी पिपलौती खुर्द थाना हसनपुर अमरोहा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों चोरी के सामान को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें