फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मेडिकल स्टोर के गोदाम में पकड़ा एक्सपायर दवाइयों का जखीरा

Fri, 29 Dec 2023 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एडीएम की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर के गोदाम से बड़ी तादाद में एक्सपायरी दवाइयों का जखीरा बरामद कर लिया। पकड़ी गई दवाइयों की कीमत करीब बीस लाख रुपये आंकी गई है। देर शाम तक विभाग कार्रवाई में जुटा हुआ था।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक रुचि बंसल ने बताया कि शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर गांधी मूर्ति के पास कृष्णा मेडिकोज के गोदाम पर छापा मारा गया। मौके पर बड़ी संख्या में एलोपथी और आयुर्वेद से जुड़ी एक्सापायरी दवाएं बरामद हुई हैं।
एडीएम सुरेंद्र सिंह के निर्देश में चली छापामार कार्रवाई में सीएमओ कार्यालय एवं आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को भी दवाओं के आकलन के लिए बुलाना पड़ा। देर शाम तक छापामार कार्रवाई की जा रही थी। औषधि निरीक्षक के मुताबिक बरामद हुई एक्सपायर दवाओं की कीमत करीब बीस लाख रुपये से अधिक की आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर स्वामी दवाओं की खरीद से संबंधित कोई बिल भी उपलब्ध नहीं करा पाए। बताया कि फिलहाल दवाओं को सीज कर मेडिकल स्टोर पर दवाओं की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है। दवाइयों का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन



छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़ में आया पूरा गोदाम एक्सापायर दवाओं से भरा हुआ था। सवाल यह है कि आखिर इतना बड़ी तादाद में दवाओं को इकट्ठा क्यों किया हुआ था। बहुत सी दवाओं को एक्सापायर हुए महीनों बीत चुके थे। इतना समय बीतने के बाद भी दवाओं को नष्ट क्यों नहीं किया गया और एक्सपायरी दवाओं को जमा करने के पीछे मेडिकल स्टोर स्वामी का क्या उद्देश्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें