चंदौसी। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर चल रहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पांचवां मुकाबला स्टार फार्मर और यंग क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। जिसमें स्टार फार्मा के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर यंग क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के खिलाड़ी आरिफ सैफी मैन ऑफ द मैच रहे। स्टार फार्मा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यंग क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 101 रन बनाए। बल्लेबाज आलम ने 29, शोएब मलिक ने 16 और अंश भाटिया ने 15 रन का योगदान दिया। स्टार फार्मा के गेंदबाज आरिफ सैफी ने चार और विकास माथुर व नाजिम ने दो- दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी स्टार फार्मा की टीम ने 13 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 102 रन बना कर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें बल्लेबाज शादाब नबी ने 36 और नाजिम ने 24 रन बनाए। यंग क्रिकेट क्लब के गेंदबाज असद और शोएब मलिक ने दो- दो विकेट लिए। अंपायर की भूमिका में कुश रावत और पुनीत शर्मा रहे। स्कोरिंग माधव मिश्रा ने की। इस दौरान कपिल गुप्ता, दिनेश प्रेमी, संचित अग्रवाल, पुलेंद्र यादव, मोहित पंजाबी, चंदन माली, बॉबी यादव, कमलकांत, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे। शुक्रवार का मैच महाकाल इलेवन और कृष्णा इलेवन के बीच खेला जाएगा।