फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्टेडियम में खेल संसाधनों को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगी संगीता चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मालीखेड़ा में बने स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल संसाधनों को बढ़ाने के लिए पूर्व खेल मंत्री चेतन चौहान की पत्नी व पूर्व विधायक संगीता चौहान भी खेल मंत्री से मिलकर खेल संसाधनों एवं कोच की नियुक्ति कराने की मांग करेंगी। उन्होंने बताया कि पहले भी इसको लेकर पत्राचार किया गया था। अब फिर से जिले के युवाओं को इसका लाभ दिलाने के लिए जो भी प्रयास होगा, वह किया जाएगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं प्रदेश के खेल मंत्री रहे चेतन चौहान के प्रयास से जिले को स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात मिली थी। मालीखेड़ा में करीब 53 बीघा जमीन में 10.69 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। स्टेडियम बनने के बाद युवाओं को आस जगी थी कि वह अपनी खेल प्रतिभा को और धार दे सकेंगे। लेकिन जरूरी संसाधनों के अभाव में युवाओं को यहां निराशा ही हाथ लगी। एथलेटिक्स एवं कुश्ती के अलावा कोई कोच न मिल सका। अब क्रिकेट की पिच तैयार कराई गई है, तो क्रिकेट के अन्य संसाधनों की कमी आड़े आ रही है। हालांकि खेल निदेशालय से इसके लिए बजट की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इसके लिए बजट मिल सकेगा। स्वर्गीय चेतन चौहान की पत्नी एवं नौगावां सादात की पूर्व विधायक संगीता चौहान का कहना है कि अमरोहा का स्टेडियम यहां के युवाओं के लिए उनके पति की सौगात थी। लेकिन उसमें खेल संसाधनों की कमी को देखकर मन व्यथित होता है। उन्होंने पहले भी स्टेडियम में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए खेल मंत्री एवं प्रदेश सरकार के साथ पत्राचार किया था। अब वह फिर से स्टेडियम में खेल संसाधनों को पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से मुलाकात करेंगी। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से मिलकर भी इसमें और काम कराने के लिए प्रयास किया जाएगा।
-

जनप्रतिनिधियों ने भी दिया सहयोग का भरोसा
स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो व सांसद दानिश अली ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया है। डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा है कि मुख्यमंत्री से मिलकर खेल संसाधनों के बढ़ाने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें