अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां दिन रहा। जिसमें स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी और मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले को स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से जीत लिया।
रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर हुए मैच में मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 40 ओवर 9 विकेट खोकर 178 रन बनाए। टीम के लिए अभिषेक ने 47, शाहे आलम ने 41 रन बनाए। स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी के लिए यथार्थ, नितिन सिंह और कृष्णा यादव ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्प्रिंग फील्ड क्रिकेट एकेडमी ने 36.4 ओवर में 9 विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम के लिए आरिज और अयान हुसैन ने 36-36, मोहम्मद अरहम ने 28 व यथार्थ ने नाबाद 30 रन बनाए। मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी के लिए अभिषेक और शान ने 2-2 व अर्शलान और कासिम ने 1-1 विकेट लिया। इस तरह यह मुकाबला स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच यथार्थ को चुना गया। अंपायर मोहम्मद सायम और शमशाद अल्वी रहे, जबकि स्कोरर आजाद सिंह रहे। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक व क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक, मोहम्मद वसीम, शिव कुमार, तरुण, ओमदत्त शर्मा, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
-