फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर कार्ड से आधार लिंक कराने की बढ़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए चुनाव आयोग की ओर से वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। इसकी मदद से एक से ज्यादा क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के रजिस्ट्रेशन की पहचान होगी। इस मुहिम के तहत चार सितंबर को भी विशेष अभियान चलाया गया। इससे पहले 7 अगस्त और 21 अगस्त को भी आधार को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ने की मुहिम चलाई गई थी। इस अभियान के तहत या तो वोटर मतदान केंद्र पर जाकर लिंक करा रहे हैं, या फिर खुद बीएलओ स्वयं उनके घर आकर वोटर से जरूरी दस्तावेज लेकर दोनों कार्डों को लिंक कर रहे हैं। इस पूरे मामले की पड़ताल करने जब अमर उजाला की टीम अकबरपुर पट्टी पहुंची तो वहां देखा कि मतदान केंद्र पर जाकर लोग खुद अपने आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने के लिए आ हैं। उधर बीएलओ मंजू लता, राहुल, और सहयोगी बलवान सिंह ने पट्टी के रहने वाले लोगों को इस मुहिम के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें