अमरोहा। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा (रेलवे भर्ती बोर्ड) अभ्यर्थियों एवं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया है। जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके। गाड़ी संख्या 04321 मुरादाबाद से देहरादून के लिए स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद से रात्रि 10 बजे चलेगी और अमरोहा 10:30 बजे आएगी। गजरौला 10:50 और मंडी धनौरा 11:25 पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04322 देहरादून–मुरादाबाद अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन देहरादून से 14 जून और 15 जून को सुबह में सात बजकर पचास मिनट पर चलेगी। मंडी धनौरा स्टेशन पर दो बजकर 35 मिनट पर आएगी। गजरौला तीन बजकर दस मिनट पर और अमरोहा तीन बजकर पैंतालीस मिनट पर आएगी और मुरादाबाद पांच बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04323 बरेली–गाजियाबाद अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14 जून को बरेली से रात में 10:50 पर चलेगी। अमरोहा 2:10 पर आएगी, गजरौला 2:32 पर आएगी और गाजियाबाद 4:35 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04324 गाजियाबाद–बरेली अनारक्षित ट्रेन 14 व 15 जून को गाजियाबाद से सुबह 8:10 बजे प्रस्थान कर हापुड़ 8:50 बजे, गजरौला 9:30 बजे, अमरोहा 9:48 बजे आएगी और मुरादाबाद 10:40 पहुंचेगी। इन विशेष ट्रेनों में यात्रा अनारक्षित श्रेणी में उपलब्ध होगी। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल महेश यादव ने दी। संवाद