फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आम के शहर में पहुंचे खास लोगों ने लिया स्वाद का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आम के शहर में रविवार को खास लोगों ने अपनी आमद दर्ज कराई। दुनिया भर में मशहूर यहां के बेहतरीन आमों का लुत्फ उठाया। मौका था उत्तर प्रदेश उर्दू अदब सोसायटी की ओर से धनौरा रोड पर स्थित कौसर बाग में दावत-ए-फसले बहार आयोजित हुई। इसमें मुरादाबाद के इमाम हकीम मासूम, पूर्व एमपी राशिद अल्वी, सदर विधायक महबूब अली, पूर्व एमएलसी परवेज अली ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि अमरोहा आमों का शहर है। आम इस शहर की पहचान है। यहां 100 से ज्यादा आमों की प्रजातियां हैं। सदर विधायक महबूब अली ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में एक साथ बैठकर आम खाने का मजा दोगुना हो जाता है। सोसाइटी के अध्यक्ष कौसर अली अब्बासी ने सभी का आभार जताया। शायर शीबान कादरी, सलीम अमरोही, डाॅ. नासिर अमरोहवी, प्रोफेसर नासिर नकवी ने शायराना अंदाज में माहौल शायराना कर दिया। इस दौरान महबूब हुसैन जैदी, पूर्व चेयरमैन हाजी इकरार अंसारी, नवाब मुराद अली खान, हाजी नसीम अहमद खान, सरताज मंसूरी, आसिफ कुरैशी, हबीब अहमद एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें