फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक है सपा प्रत्याशी राहत हसन

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की कमान संभालने के लिए नामांकन कराने वाले दावेदारों में सबसे अधिक संपत्ति के मालिक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व निवर्तमान चेयरमैन राहत हसन हैं। राहत हसन के पास 10 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति व करीब 72 लाख रुपये की चल संपंत्ति है। सबसे कम संपंत्ति भाकपा प्रत्याशी सनान आफंदी के पास है।
विज्ञापन

नामांकन कराते समय विभिन्न दलों द्वारा अपनी चल अचल संपंत्ति की घोषणा की गई है। जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी राहत हसन सबसे अधिक चल अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 28 बीघा भूमि व मकान है। जिसकी अनुमानित लागत करीब एक करोड़ 24 लाख रुपये है। उनके पास 71.67 लाख रुपये की चल संपंत्ति है। रालोद प्रत्याशी व पूर्व चेयरमैन सबाहत हुसैन भी करीब चार करोड़ रुपये की संपंत्ति के मालिक हैं। उनके पास 3.16 करोड़ रुपये की अचल व 64 लाख रुपये की चल संपत्ति है। आप प्रत्याशी मुजम्मिल हुसैन के पास 1.15 करोड़ रुपये की अचल व छह लाख रुपये की चल संपत्ति है। कांग्रेस प्रत्याशी रिफाकत हुसैन के पास 72 लाख रुपये की अचल व 21 लाख रुपये की चल संपंत्ति है। भाजपा प्रत्याशी शुभम शर्मा भी करोड़ों के स्वामी है। उनके पास 1.20 करोड़ रुपये की अचल व 10 लाख रुपये की चल संपंत्ति है। 60 ग्राम सोना भी उनके पास है। बसपा प्रत्याशी नौशाद अली के पास 95 लाख रुपये की अचल व आठ लाख रुपये की चल संपत्ति है। 100 ग्राम सोना भी पत्नी के पास है। भाकपा प्रत्याशी सनान आफंदी के पास नौ लाख रुपये की अचल व 21 लाख रुपये की चल संपंत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें