फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला में बिन ब्याही युवती ने जन्मा बेटा, पौने दो लाख रुपये में बिका

Wed, 09 Aug 2023 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बिन ब्याही मां बेटे को जन्म दिया तो परिजनों ने स्टाफ के साथ मिलकर नवजात को पौने दो लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिससे वह गर्भवती हो गई। परिजनों को अविवाहित बेटी के गर्भवती होने की जानकारी लगी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। बेटी को चुपचाप निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। बिन ब्याही बेटी द्वारा नवजात को जन्म देने पर बदनामी के डर से परिजनों के चेहरे की रंगत उड़ गई। जिसका फायदा उठाते हुए अस्पताल के स्टाफ ने युवती के परिजनों को झांसे में लिया। नवजात को खरीदने के लिए ग्राहक की तलाश शुरू की गई। मशक्कत के बाद नवजात का खरीदार मिला। जिसे पौने दो लाख रुपये में नवजात को बेच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें