फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल सिपाही की बेटी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए सिपाही की बेटी की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार रात सिपाही से झड़प के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मंडी रोड स्थित रफातपुरा में संजय सिंह का परिवार रहता है। संजय सिंह पुलिस में कांस्टेबल हैं। उनकी तैनाती जीआरपी में है। उनकी बेटी शीतल गुलड़िया के गुरुकुल मॉर्डन स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। चार अगस्त को टीचर्स डे पर स्कूल गई थी। करीब 11.55 बजे स्कूल से लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसे टक्कर मार दी थी। एसओ संत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसा स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें