फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दरोगा बन रिटायर्ड शिक्षक से सोने की चेन व अंगूठी झपट ली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में रविवार को दिनदहाड़े एक बाइक सवार युवक खुद को दरोगा बताकर रिटायर्ड शिक्षक अरविंद शर्मा से सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन तलाश के बाद भी आरोपी का पता नहीं चला। आरोपी के साथ अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति रोड शिव मंदिर के पास हुई। मोहल्ला मंडी चौब निवासी रिटायर्ड शिक्षक अरविंद शर्मा रविवार सुबह किसी काम से आवास विकास काॅलोनी आए थे। मंडी समिति रोड पर शिव मंदिर के पास उन्हें बाइक सवार ने रोक लिया और खुद को दारोगा बताया। आरोपी ने कहा कि लकड़ा चौराहा पर कुछ लोगों से चेन, अंगूठी व कुंडल ठग लिए हैं। इसलिए आप अपनी चेन व अंगूठी उतार कर पुड़िया में रख लो। इस दौरान एक अन्य युवक भी वहां पहुंचा तो खुद को दरोगा बताने वाले युवक ने उससे भी ऐसा करने को कहा। उस युवक ने रिटायर्ड शिक्षक के सामने अपनी चेन व अंगूठी उतार कर बाइक सवार को दे दिए।
इसके बाद अरविंद शर्मा ने भी अपनी सोने की चेन और अंगूठी कागज की पुड़िया में रख लिए। वहीं रिटायर्ड शिक्षक को झांसे में लेकर ठग ने पुड़िया बदल ली और वहीं से भाग गया। रिटायर्ड शिक्षक ने घर जाकर पुड़िया को खोली तो उसमें पथरी निकलीं। इस पर उन्होंने पुलिस को घटना की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। मामले में रिटायर्ड शिक्षक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि घटना का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें