मंडी धनौरा(अमरोहा)। तहसील के गांव मलेशिया में एक किसान के खेत में अजगर मिलने के शोर से खलबली मच गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए अजगर को एक बोरी में बंद कर लिया। सूचना मिलने पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को ले आई। गांव मलेशिया निवासी मून यादव के खेत में बुधवार की अपराह्न एक अजगर दिखाई दिया। वह पेड़ पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। अजगर को देखकर ग्रामीण की चीख निकल गई। उसने शोर मचाया तो आसपास काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लगभग चार फीट लंबा अजगर को ग्रामीणों ने एक बोरी में बंद कर लिया और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने अजगर को वनकर्मियों के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीण अजगर के मिलने से हैरत में हैं। संयोग यह रहा कि ग्रामीण की नजर अजगर पर पड़ गई। वरना वह किसी को नुकसान पहुंचा सकता था।