फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: माता-पिता की शवों के पास मचान पर रातभर सिसकती रही छह वर्षीय बच्ची

Thu, 09 May 2024 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में दंपती की खेत में हत्या कर दी गई। उनके शवों के पास रातभर बेटी सिसकती रही। सिसकते सिसकते उसे कब नींद आ गई यह पता नहीं चला। सुबह को उसे ग्रामीणों ने मचान पर सोते हुए उठाया।
विज्ञापन

मुनेश के पिता भगवत सिंह का कहना है कि मंगलवार की देररात मुनेश अपनी पत्नी और बेटी के साथ फत्तेहपुर से अपने घर नहीं पहुंचा। वह सीधे ही खेत पर पहुंच गया। वह घर की बजाय खेत पर ही क्यों पहुंचा। इसका कारण समझ नहीं आया है। रात में किसी समय मुनेश की पत्नी प्रवेश की हत्या हुई। इसके बाद मुनेश की भी जान चल गई। मुनेश का शव उसी मचान पर लटक रहा था, जिस पर उसकी छह वर्षीय बेटी दिवांशी सो रही थी। जबकि मात्र दस मीटर की दूरी पर ही मुनेश की पत्नी का शव पड़ा था। माता- पिता के शव के पास रातभर छह वर्षीय बेटी सिसकती रही। ना वह रोई और ना ही उसने गांव जाने का प्रयास किया। घटना आसपास के गांवों में कोतूहल बनी हुई है।


दस दिन पहले हरियाणा से मजदूरी करके लौटा था मुनेश
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक निवासी मुनेश सिंह परिवार के साथ मजदूरी करता था। बताते हैं कि करीब दस दिन पहले ही वह पत्नी एवं बच्चों के साथ हरियाणा में मजदूरी करने के बाद गांव लौटा था। आठ दिन पहले गांव अल्लीपुर मिलक में ही उसके साढ़ू के घर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में जिस खेत में पति पत्नी के शव मिले। उस खेत में मैंथा की फसल है। यह खेत मुनेश ने अपने ममेरे भाई से बटाई पर ले रखा था। फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लोहे के तारों से तारकशी कर रखी थी। शव के पास ही लोहे के कांटेदार तारों में महिला के बालों का गुच्छा उलझा मिला। जिसे फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य के रूप अपने पास रखा है। इसके अलावा महिला के गले की हसली और मुनेश का मोबाइल भी वहीं से बरामद हुआ है। घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे महिला की हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस पूछताछ में मुनेश की छह वर्षीय बेटी दिवांशी ने बताया कि मां और पिता के बीच मारपीट हुई थी। काफी देरतक मारपीट होती रही। जिससे मां की मौत हो गई और इसके बाद पिता ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि बच्ची की बातों में कितनी सच्चाई है। तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में खेत में पति पत्नी के शव मिलने के बाद एक बाद ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण ही नहीं खुद मुनेश के परिवार और रिश्तेदारों के दिमांग में भी यह प्रश्न कौंध रहा है कि आखिर मुनेश के दिमाग में ऐसा क्या चल रहा था जो वह रिश्तेदारी से लौटकर सीधा घर नहीं पहुंचा। घर जाने के बजाय वह खेत पर ही क्यों गया। हालांकि पुलिस ऐसे ही कई सवालों के जवाब तलाश रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में बुधवार की सुबह मुनेश और उसकी पत्नी के शव खेत में मिले। लेकिन रात में दो बार मुनेश ने पुलिस को फोन किया और कहा कि हमें चार लोगों ने घेर रखा है। एक बार करीब साढ़े बारह बजे 112 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस गांव में उसके घर और मुनेश के बारे में पूछताछ की। पूछा कि मुनेश कहां हैं। परिजनों द्वारा जवाब दिया गया कि वह रिश्तेदारी में गया है। वहां से अभी नहीं लौटा है। यह सुनकर पुलिस वापस लौट गई। इसके बाद रात करीब साढ़े तीन बजे फिर मुनेश ने 112 नंबर पर सूचना दी। कहा कि हमें चार लोगों ने घेर रखा है। सूचना मिलने पर पुलिस फिर से गांव पहुंची। लेकिन गांव में उसके घर व आसपास तलाश करने के बाद वापस लौट गई। इसके बाद सुबह में पति पत्नी के शव खेत में मिलने की खबर फैल गई। सवाल ये है कि जब दो बार मुनेश ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने उसके नंबर क लोकेशन ट्रेस क्यों नहीं कराई। यदि लोकेश ट्रेस करा ली जाती तो शायद रात में ही पुलिस मुनेश तक पहुंच सकती थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में पति-पत्नी की हत्या की सूचना मिलने के बाद विधायक महेंद्र खड़कवंशी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। इसके बाद परिजनों को सांत्वना देते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने सीओ से कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही घटना के दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में जिस मचान पर लटका हुआ मुनेश का शव मिला। उसी मचान पर नई साड़ी भी मिली है। बताते हैं कि यह साड़ी मंगलवार को या तो मुनेश की बहन के घर से विदा करते समय भेंट में दी गई थी। या प्रवेश ने रास्ते में नई लाल रंग की साड़ी खरीदी थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में खेत में दंपती की हत्या की सूचना से दिनभर गांव में अफरा तफरी मची रही। आसपास के गांव के रहने वाले लोगों का आना-जाना रहा। तो दिनभर पुलिस के वाहन गांव में घूमते रहे। हर किसी की जुबान पर पति पत्नी की मौत की बात चर्चा का विषय बनी रही। घटनास्थल गांव से करीब पांच सौ मीटर की दूरी है। गांव से लेकर घटनास्थल तक लोगों की भीड़ लगी रही। कुछ लोग घटनास्थल की ओर जाते रहे तो कुछ वहां से देखने के बाद वापस गांव की तरफ लौटते मिले। गांव में दंपती की मौत को लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें