फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नए डेंगू के मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार और डेंगू के बढ़ते मामलों ने लोगों के लिए परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को डेंगू के छह नए मामले में सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में सैकड़ों लोग बुखार से तप रहे हैं। लोगों का प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। गांव-गांव दहशत का माहौल बना हुआ है। डेंगू और बुखार के कारण सरकारी और निजी अस्पताल फुल पड़े हैं। कई लोग मुरादाबाद, मेरठ और दिल्ली में भर्ती हैं। बुखार और डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में भी अलर्ट पर है। रविवार को बुखार के चलते जोया ब्लॉक के मोहल्ला काकर सराय की नाहिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार को नाहिद की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं मंगलवार शाम को जोया ब्लॉक के गांव सरकड़ा के मुनीदर (30) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। वहीं बुधवार को जिला अस्पताल में ग्यारह लोगों की डेंगू जांच की गई। जिसमें रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा के तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसमें ओमकारी, जीत सिंह व महेंद्र शामिल हैं। वहीं मंडी धनौरा ब्लॉक के कैसरा निवासी रिंकू में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें