फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: करंट की चपेट में आकर छह बकरियों की मौत, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। करंट की चपेट में आकर छह बकरियों की मौत हो गई। जबकि बकरियों को बचाने के प्रयास में महिला झुलस गई। झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी बबीता, सरिता, सोना और सोनाक्षी मंगलवार सुबह को दीपपुर गेट के पास अपनी बकरियां चराने गई थीं। बकरियां चरते हुए अचानक वह बिजली के खंभे के संपर्क में आ गईं। उस खंभे में करंट उतर रहा था। करंट लगने से छह बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बकरियों को बचाने के प्रयास में महिला बबीता भी झुलस गई। महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। लोगों ने मृत बकरियों का मुआवजा पीड़ित को दिए जाने की मांग की है। इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें